किशनगढ़बास: चेयरमैन तारामणी सिंघल के 5 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल संपन्न, विदाई समारोह में छलकी यादें

किशनगढ़बास: चेयरमैन तारामणी सिंघल के 5 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल संपन्न, विदाई समारोह में छलकी यादें

​नरेश गुनानी | 20 दिसंबर 2025

टेलीग्राफ टाइम्स (खैरथल-तिजारा)

​किशनगढ़बास। नगरपालिका किशनगढ़बास में शनिवार को एक युग का समापन हुआ। चेयरमैन तारामणी सिंघल और सभी 25 वार्डों के पार्षदों का 5 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

​सम्मान और सत्कार के साथ दी गई विदाई

​नगरपालिका जेईएन गगन गर्ग के अनुसार, इस विशेष अवसर पर ईओ राहुल अग्रवाल और वरिष्ठ लेखाकार सुरेश शर्मा ने चेयरमैन तारामणी सतीश सिंघल, संरक्षक सतीश सिंघल और उमेश कान्त वशिष्ठ का साफा पहनाकर, माला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव और नगरपालिका के सभी पार्षदों का भी कर्मचारियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

​उपलब्धियों से भरा रहा 5 साल का सफर

​समारोह के दौरान वरिष्ठ लेखाकार सुरेश शर्मा ने अपने 30 वर्षों के सेवा अनुभव को साझा करते हुए कहा कि किशनगढ़बास नगरपालिका के इतिहास में यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान हुए प्रमुख विकास कार्यों को रेखांकित किया:

  • ​पट्टा वितरण: प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लगभग 3000 पट्टे जारी किए गए।
  • ​आधारभूत ढांचा: पूरे शहर में आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं।
  • ​यातायात सुधार: शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नया बस स्टैंड तैयार किया गया।
  • ​सामाजिक कल्याण: महाराणा प्रताप नगर में गाड़िया लुहारों को पट्टे देकर उन्हें स्थाई रूप से बसाया गया।
  • ​शिक्षा की नींव: कस्बे में राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण हेतु भूमि आवंटित करवाई गई, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

​कार्यशैली की हुई सराहना

​ईओ राहुल अग्रवाल ने विदाई संदेश में कहा कि चेयरमैन तारामणी सिंघल की कार्य करने की शैली अत्यंत नेक और पारदर्शी रही है। उन्होंने सत्ता और विपक्ष को साथ लेकर विकास की जो राह दिखाई है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

​कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य जन

​विदाई समारोह में पार्षद तेजसिंह सैनी, मनीश लख्याणी, मीनाक्षी मित्तल, नितन यादव, मनीष रोहित यादव, शिवचरण, धर्मी, नत्थीराम सैनी, हेमेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, राजेश देवी अर्जुन, शांती देवी, सतीश यादव, सतीश जांगिड, सीमा मनु शर्मा, हीरू हरवानी सहित नगरपालिका के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...