किरोड़ी बाबो आयो, ढोल बजाओ स्वागत में’: शादी समारोह में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का डांस वीडियो वायरल

‘किरोड़ी बाबो आयो, ढोल बजाओ स्वागत में’: शादी समारोह में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का डांस वीडियो वायरल

Reported By: सत्यनारायण
Edited By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 15, 2025

सवाईमाधोपुर: राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर अपने धमाकेदार डांस को लेकर सुर्खियों में हैं। सवाईमाधोपुर जिले के धनोली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में उन्होंने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह आयोजन भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा के छोटे भाई विकास मीणा की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह का था। समारोह में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे मंत्री मीणा ने वहां मौजूद लोगों के आग्रह पर मंच पर आकर लोकगीतों की धुन पर थिरकना शुरू किया। खास बात यह रही कि डीजे पर उनके स्वागत में एक विशेष गाना बजाया गया—‘किरोड़ी बाबो आयो, ढोल बजाओ स्वागत में’, जिस पर उन्होंने उत्साह के साथ नृत्य किया।

इस दौरान दीपक मीणा, उनकी पत्नी समेत कई स्थानीय लोग और कलाकार भी डॉ. मीणा के साथ नाचते नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने इस खास पल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। यूजर्स कैबिनेट मंत्री के सहज और जनता से जुड़े व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा इससे पहले भी अपने डांस और ज़मीनी जुड़ाव को लेकर कई बार चर्चाओं में रह चुके हैं।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...