कालीबाई भील की धरती राजस्थान में महिला शिक्षा का गला घोंट रही है भाजपा: गहलोत

Telegraph Times
Lokendra Singh

जयपुर: माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 260 स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्कूलों में समाहित करने के आदेश दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कालीबाई भील की धरती राजस्थान में भाजपा महिला शिक्षा का गला घोंट रही है।

गहलोत ने एक्स पर लिखा कि अच्छी नामांकन संख्या वाले स्कूलों को बन्द करना भाजपा की महिला शिक्षा पर सर्जिकल स्ट्राइक है। इनका छिपा हुआ एजेंडा सामने आ रहा है, ये नहीं चाहते कि लड़कियां पढ़ें-लिखें और आगे बढ़ें।

हमारी सरकार ने बालिकाओं के ड्रॉप आउट रेट को कम से कम करने के लिए कम नामांकन होने पर भी स्कूलों को चालू रखा जिससे एक भी बच्ची को पढ़ाई ना छोड़नी पड़े। हमने नीति बनाई कि जिन स्कूलों में 11वीं तथा 12वीं कक्षा में बालिकाओं का नामांकन 500 से अधिक होगा वहां कॉलेज खोल दिया जाएगा। हमारा प्रयास था कि बालिकाओं को पढ़ाई के अधिक से अधिक मौके दिए जाएं।

भाजपा की अदूरदर्शी नीतियां राजस्थान को पीछे की ओर ले जा रही हैं। इसका खामियाजा उन बच्चियों को भुगतना पड़ रहा है जिनके शिक्षा के केन्द्रों पर ताला लगाया जा रहा है।

प्रदेश में स्कूलों को मर्ज करने के सरकारी फैसले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी निंदा की है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं विस्तार करने की जगह स्कूल बंद करने का काम कर रही है।

शिक्षा प्रणाली में सुधार, नवाचार एवं विस्तार करने की जगह भाजपा सरकार हमेशा स्कूलें बंद करने का काम करती हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक भी बालिका विद्यालय को बंद नहीं किया जबकि भाजपा सरकार एक साल में 450 स्कूलों को बंद कर चुकी है।

डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी से प्रदेश की जनता में भय का वातावरण और अपराधियों का तांडव जारी है। जयपुर में उप मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में महिला की दिनदहाड़े हत्या और लूट की वारदात शर्मनाक एवं कमजोर कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

शिक्षा का अधिकार, सभी का हक !

भाजपा सरकार की शिक्षा नीति को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। वे हमेशा स्कूलें बंद करने का काम करती हैं, जो कि शिक्षा प्रणाली में सुधार, नवाचार एवं विस्तार करने की जगह है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक भी बालिका विद्यालय को बंद नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को सबसे नुकसान होगा। स्कूलों को बंद करना निंदनीय है। सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों को बंद करने की जगह इनमें सुधार और विस्तार पर ध्यान दें।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...

कारागृह की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जोधपुर:राजस्थान राज्य विधिक...

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जयपुर: राजस्थान परिवहन...

राजस्थान: बीजेपी कैबिनेट मंत्री ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप, विधानसभा में हंगामा

गौरव कोचर जयपुर | 7 फरवरी | टेलीग्राफ टाइम्स राजस्थान...