कालवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर कमिश्नरेट की कालवाड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 35 मामले दर्ज हैं।

​घटना का विवरण

​12 अगस्त 2026 को परिवादी पवन कुमार खंडेलवाल (निवासी राज विहार-2, हाथोज) ने कालवाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, वह अपने भाई की ब्लैक रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर: RJ14JS4134) लेकर हाथोज हाट बाजार में सब्जी लेने गया था। जब वह लौटा तो अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले जा चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की।

​पुलिस कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी

​चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी।

​सघन प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश जाट उर्फ नान्छीलाल उर्फ नान्छी (पुत्र भँवर लाल जाट, उम्र 26 वर्ष, निवासी आथूनी ढ़ाणी, कालीरावणों की ढाणी, मारवाडियों की ढाणी, हाथोज, थाना कालवाड़) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

    • कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: दिलीप सिंह (पु०नि० थानाधिकारी), सीताराम (हैड कानि०), रणवीर सिंह (हैड कानि०) एवं सुमेर (कानि०)। (सुपरविजन एवं निर्देशन: प्रशांत किरण – पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम, राजेश गुप्ता – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं शिव कुमार भारद्वाज – सहायक पुलिस आयुक्त वृत झोटवाड़ा)

विशेष भूमिका: मुल्जिम की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी में हैड कांस्टेबल सीताराम (1759) की अहम भूमिका रही।

 

​पुलिस की आमजन से अपील

    • ​रात्रि के समय सुनसान स्थानों पर अनजान व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    • ​घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं अलार्म सिस्टम का उपयोग करें।
    • ​फेरी लगाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें और बिना सत्यापन के उन्हें घरों में प्रवेश न करने दें।
    • ​किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 100 / 112 पर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...