जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर पश्चिम की कालवाड़ थाना पुलिस ने बांडी नदी बालाजी मंदिर में हुई चांदी के छत्र व मुकुट चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे और शौक-मौज पूरे करने के लिए दिन में मंदिरों की रेकी करते थे और रात में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) के अनुसार, मंदिरों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन में कालवाड़ थानाधिकारी दिलीप सिंह (पु०नि०) के नेतृत्व में की गई।
6 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला
कालवाड़ निवासी परिवादी सोहनलाल सैनी ने 6 अगस्त 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बांडी नदी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से अज्ञात चोर रात को गेट का ताला तोड़कर चांदी के छत्र और मुकुट चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात करीब 1:40 से 1:53 बजे के बीच बाइक सवार दो बदमाश चोरी करते दिखे।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
-
- चोरी करने वाले आरोपी:
- राहुल शर्मा (उम्र 22 वर्ष), पिता: सीताराम, जाति: ब्राह्मण, निवासी: गोगोरियों की ढाणी, वार्ड नं. 05, ग्राम चीथवाड़ी, थाना सामोद, जिला जयपुर ग्रामीण।
- मनीष (उम्र 22 वर्ष), पिता: शंकर वर्मा, जाति: बलाई, निवासी: बलाइयों का मोहल्ला, ग्राम चीथवाड़ी, वार्ड नं. 05, थाना सामोद, जिला जयपुर ग्रामीण।
- चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी: 3. अकरम न्यारिया (उम्र 35 वर्ष), पिता: जाकिर हुसैन, जाति: मुसलमान, निवासी: वार्ड नंबर 32, मदीना कॉलोनी, चौमूं, थाना चौमूं, जिला जयपुर पश्चिम।
- चोरी करने वाले आरोपी:
विशेष योगदान: इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने और आरोपियों को दबोचने में कालवाड़ थाने के हैड कांस्टेबल शेर सिंह (1272) और कांस्टेबल हीरालाल (10180) की अहम भूमिका रही।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
दिलीप सिंह (पु०नि० थानाधिकारी), जितेंद्र सिंह (उ०नि०), नरेंद्र सिंह (स०उ०नि०), शेर सिंह (हैड कानि० 1272) एवं हीरालाल (कानि० 10180)।