कार्तिक स्नान और छठ पूजन को लेकर गलता जी मंदिर परिसर में प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

कार्तिक स्नान और छठ पूजन को लेकर गलता जी मंदिर परिसर में प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

सुनील शर्मा •

जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। कार्तिक स्नान और छठ पूजन को लेकर मंदिर ठिकाना गलता जी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक होगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, देवस्थान विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।

Photo credit Telegraph Times

कलक्टर डॉ. सोनी ने उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम और जयपुर उत्तर को समग्र प्रभारी तथा तहसीलदार जयपुर को सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम को परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई, रोशनी, बैरिकेटिंग, मोबाइल शौचालय, अतिक्रमण हटाने और फायर ब्रिगेड की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर को भीड़ नियंत्रण, अस्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापना, सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यातायात पुलिस उपायुक्त को पार्किंग प्रबंधन और सुगम यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ लावारिस वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेला परिसर में चिकित्सा वाहन, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, दवाएं और उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निर्बाध बिजली आपूर्ति और खुले तारों को सुरक्षित करने, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

साथ ही नागरिक सुरक्षा विभाग और देवस्थान विभाग को भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...