कानोता पुलिस की डबल स्ट्राइक: 15 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, हनीट्रैप गैंग का भी पर्दाफाश

कानोता पुलिस की डबल स्ट्राइक: 15 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, हनीट्रैप गैंग का भी पर्दाफाश

| गौरव कोचर

जयपुर। पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों, हथियार और पुराने अनसुलझे मामलों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे 5 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कानोता थाना पुलिस ने दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी विनय कुमार के नेतृत्व में की गई।

पहली कार्रवाई: 15 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

​दिनांक 24 जनवरी 2026 को कानोता थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने साभरियां मोड स्थित बाबूलाल सैन की दुकान के पीछे खाली मैदान में दबिश दी। यहाँ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे सूरज प्रजापत (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

  • बरामदगी: अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
  • आरोपी: सूरज प्रजापत निवासी ग्राम नायला, कानोता। पुलिस आरोपी से गांजे के मुख्य स्रोत और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम: मुनीन्द्र सिंह, अशोक, दिलीप सिंह, प्रकाश, मुस्ताक, आनु कुमार, मन्तराम और सुरेश चन्द्र (विशेष भूमिका: आनु कुमार और मुस्ताक)।

दूसरी कार्रवाई: इंस्टाग्राम वाली ‘हनीट्रैप’ गैंग धरी गई

​पुलिस ने 14 अप्रैल 2025 को दर्ज हुए एक पुराने मामले का खुलासा करते हुए हनीट्रैप गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

परिवादी राजेश कुमार गौड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘रेणुका’ नाम की लड़की ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और मिलने के बहाने एक सुनसान मकान में बुलाया। वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई और एक लाख रुपये व लैपटॉप लूट लिया गया।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी:

थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह और उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डेटा (CDR) और बैंक स्टेटमेंट के गहन विश्लेषण के बाद आरोपियों को ढूंढ निकाला।

  • तरीका-ए-वारदात: यह गैंग महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रईस लोगों या सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाती थी। प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें पहले से चिह्नित सुनसान जगहों पर बुलाया जाता और फिर गैंग के अन्य सदस्य वहां पहुंचकर मारपीट और लूटपाट करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. ओम प्रकाश योगी उर्फ विक्की (25 वर्ष): निवासी करौली, हाल सांगानेर। (इसके विरुद्ध पूर्व में भी खोह नागोरियान थाने में आपराधिक मामला दर्ज है)।
  2. कुमारी अंशु जायसवाल (21 वर्ष): निवासी मोतिहारी, बिहार, हाल प्रताप नगर, सांगानेर।

पुलिस टीम: मनोज कुमार, दिलीप सिंह, सूरज कुमार और कानुराम (विशेष भूमिका: सूरज कुमार)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related