कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा — अजमेर में पुतला फूंककर जताया विरोध

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा — अजमेर में पुतला फूंककर जताया विरोध

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा, पुष्कर संपादन सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स।

अजमेर। राजस्थान विधानसभा में लगाए गए कैमरों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आरोप लगाया था कि कैमरों के जरिए महिलाओं की जासूसी की जा रही है। इस बयान को भाजपा ने अमर्यादित और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने पुतले को जूतों की माला पहनाई और जमकर नारे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतले को चूड़ियां पहनाकर आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के संदर्भ में इस तरह की टिप्पणी न केवल असंवेदनशील है बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार के भी विपरीत है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पूरे सदन और जनता के प्रतिनिधि होते हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द कहना लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा हमला है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी इस तरह की भाषा और आचरण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को लेकर अशोभनीय बयान देने वाले नेता को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय सह-प्रभारी सूफी संवाद महाअभियान सैयद अफसान चिश्ती, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी भवन चौराहे का माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related