कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मप्र में बोले-गंगा में डुबकी लगाने से क्या गरीबी दूर होती है?

नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
27 जनवरी
___________
-राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले-संविधान ने सभी को सपना देखने का हक दिया, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा

इंदौर:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपके पेट को खाना मिलता है क्या? उन्होंने कहा कि में किसी के आस्था के ऊपर ठोस नहीं लगाना चाहता हूं। किसी को दुख हुआ है तो में माफी चाहता हूं। उन्होंने कहा कि बच्चा भूखा मर रहा है, उन्हें रोजगार नहीं मिला रहा है। लेकिन करोड़ों रुपये खर्च कर ये लोग डुबकी मार रहे हैं। टीवी में जब तक अच्छा नहीं दिखता है, तब तक ये लोग डुबकी मारते हैं। खरगे आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित कर रहे थे।

खरगे ने कहा कि मोदी-शाह हमें गाली देते हैं। आजादी की लड़ाई में इन्होंने कुछ नहीं किया। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने देते हैं। धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण और लूट किसी समाज में होगी तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंडित नेहरू ने साफ किया था कि देश को संपूर्ण आजादी मिलनी चाहिए। तबसे लड़ते हुए गांधी जी के नेतृत्व में हमने आजादी हासिल की। आज जो लोग कांग्रेस को गालियां देते हैं, उन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ अंग्रेजों की नौकरी की। इनका कोई योगदान देश की आजादी में नहीं था। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ। गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि आंबेडकर आंबेडकर इतनी बार कह रहे हो अगर भगवान का नाम लेते तो वे मिल जाते। ये ऐसे लोग हैं। अगर जिंदा रहना चाहते हो तो लड़ो। बाबा साहब ने संविधान दिया, सबको साथ लेकर चले।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के महू में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को अच्छे भविष्य का सपना देखने का हक दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ भाजपा वाले हैं, जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। इसमें आंबेडकर, महात्मा गांधी, भगवान बुद्ध, फुले जैसे महापुरुषों की आवाज है। कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान को 15 अगस्त, 1947 को आजादी नहीं मिली, वो झूठी आजादी थी।’ ये सीधा संविधान पर आक्रमण है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा से पहले भी संविधान को खत्म करने की बात कही थी। इन्होंने कहा था कि अगर 400 सीटें आ गई तो संविधान बदल देंगे। लेकिन उनके सामने कांग्रेस और गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता खड़े हुए। नतीजा ये हुआ कि लोकसभा में नरेन्द्र मोदी को संविधान के आगे माथा टेकना पड़ा। याद रखिए, जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे, लेकिन 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। कोई नहीं रोक सकता। हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण 50 परसेंट से ज्यादा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाकर इस दीवार को तोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो। पैसा आप खर्च करते हो और चाइना का माल अडाणी-अंबानी हिंदुस्तान में बेचते हैं। चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है। अडाणी-अंबानी को फायदा होता और आपके बच्चों रोजगार छीना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल के दाम कम होते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में पेट्रोल का रेट कभी नीचे नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का बजट 90 अफसर बनाते हैं। यही अफसर डिसाइड करते हैं कि किस स्टेट को कितना पैसा देना है। इन अफसरों में 5 फीसदी भी दलित-आदिवासी और पिछड़े नहीं हैं। जबकि पिछड़ों की आबादी 50 फीसदी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रैली में कहा कि अगर मोदी की ताकत बढ़ी तो संविधान बदल देंगे। राहुल गांधी ने ही मोदी जी को रोकने की कोशिश की। मैंने इतिहास में पढ़ा था की मोहम्मद गजनी हिंदुस्तान को लूटने आया था। वैसे ही मोदी जी ने संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई है। ये दो परिवारों की लड़ाई। एक गोडसे का परिवार और दूसरा गांधी का परिवार। गोडसे के परिवार से मोदी जी लड़ रहे हैं। गांधी के परिवार की तरफ से राहुल लड़ रहे हैं।

रैली को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी संबोधित किया। इससे पहले राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अस्थि कलश के दर्शन करने पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे भी उनके साथ मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...