कल्याण जी डिग्गीपुरी पदयात्रा आज: जयपुर में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, देखें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी व रूट प्लान

जयपुर/ सुनील शर्मा/कल्याण जी डिग्गीपुरी पदयात्रा आज सुबह 09:00 बजे ताड़केश्वर मंदिर, चौड़ा रास्ता से डिग्गी के लिए रवाना होगी। पदयात्रा न्यूगेट, रामनिवास बाग, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, तख्तेशाही रोड, आरबीआई तिराहा, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर तिराहा, टोंक फाटक, दुर्गापुरा, सांगानेर, मदरामपुरा के बालाजी, हरसुलिया, फागी और चौसला होते हुए कल्याण जी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने के मद्देनजर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुगम आवागमन के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यादगार तिराहा से सांगानेर की तरफ मुख्य डायवर्जन

  • रामबाग चौराहा: ट्रैफिक को जेडीए चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
  • टोंक फाटक पुलिया: बजाज नगर थाने के सामने से बजाज नगर तिराहा की तरफ डायवर्जन रहेगा।
  • गोपालपुरा पुलिया: वाहनों को ओटीएस चौराहा की तरफ भेजा जाएगा।
  • दुर्गापुरा कट: एसएल कट की तरफ डायवर्जन रहेगा।
  • पुराना बाईपास क्लोवर लीफ: जवाहर सर्किल की ओर ट्रैफिक निकाला जाएगा।

जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन

  • ​आरोग्य पथ तिराहा से सूचना केंद्र की तरफ
  • ​त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग की तरफ
  • ​जेडीए चौराहा से शांति पथ की तरफ
  • ​गांधी सर्किल से झालाना बाईपास की तरफ
  • ​ओटीएस चौराहा से केवी-03 तिराहा की तरफ
  • ​जवाहर सर्किल से हनुमान तिराहा की तरफ

सांगानेर से यादगार तिराहा (शहर की ओर) आने वाला ट्रैफिक

  • ​पुराना बाईपास क्लोवर लीफ से प्रधान वाटिका, न्यू सांगानेर रोड की तरफ डायवर्जन रहेगा।
  • ​दुर्गापुरा से डालडा फैक्ट्री की तरफ, गोपालपुरा पुलिया से गोपालपुरा बाईपास, लक्ष्मी मंदिर तिराहा से सहकार मार्ग तथा रामबाग चौराहा से आम्बेडकर सर्किल की तरफ यातायात संचालित किया जाएगा।

मुहाना, मालपुरा, सांगानेर व टोंक रोड डायवर्जन

  • मुहाना मंडी व डिग्गी मालपुरा रोड: मुहाना मंडी से आने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार मुहाना गांव से रिंग रोड की तरफ तथा डिग्गी मालपुरा से आने वाले ट्रैफिक को रिंग रोड के नीचे से रिंग रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • टोंक की तरफ से आने वाला ट्रैफिक: इंडिया गेट टोंक रोड, रीको सर्किल, नारायण हृदयालय, अक्षय पात्र, 7 नंबर बस स्टैंड से जगतपुरा होते हुए निकाला जाएगा।
  • सांगानेर आंतरिक मार्ग: प्रधान वाटिका से चौरड़िया पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाले वाहनों को समानांतर मार्गों से तथा चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगानेर पुलिया की तरफ आने वाले ट्रैफिक को प्रधान वाटिका व न्यू सांगानेर रोड की तरफ मोड़ा जाएगा।

रोडवेज व सिटी बसों का नया रूट

  • सिंधी कैंप से टोंक रोड: बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, अजमेर रोड, 200 फीट चौराहा से रिंग रोड होते हुए टोंक रोड पर संचालित होंगी।
  • टोंक रोड से सिंधी कैंप: बसें गोनेर तिराहा, महात्मा गांधी रोड, महल रोड, हनुमान तिराहा, अपेक्स सर्किल, रॉयल्टी तिराहा, जवाहर नगर बाईपास, टीला नंबर 07, शांति पथ, जेडीए चौराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह तिराहा, पृथ्वीराज टी-पॉइंट, चौमूं हाउस चौराहा व गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी।
  • सिटी व मिनी बसें: टोंक रोड की सिटी बसें नारायण सिंह तिराहा से त्रिमूर्ति सर्किल, जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल व तारों की कूंट होते हुए टोंक रोड पर आवश्यकतानुसार संचालित होंगी।

​यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पदयात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व समानांतर मार्गों का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...