करौली में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

करौली में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

नरेश गुनानी 

23 सितम्बर 2025, करौली। गृह एवं पशुपालन मंत्री और करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंगलवार को जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टे और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत करवाने के प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही क्षय रोगियों को निक्षय पोषण किट तथा गर्भवती महिलाओं को अन्नप्राशन पोषण किट प्रदान की।

Photo credit Telegraph Times

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता से आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। इनके माध्यम से सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, ब्लैक स्पॉट खत्म करने, सड़कों, नालियों और सीवर लाइनों की मरम्मत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने, पार्कों और चौराहों के सौंदर्यकरण जैसे कई जन उपयोगी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...