कराओके में पवन शर्मा की टीम और आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

कराओके में पवन शर्मा की टीम और आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

महर्षि स्कूल के समीप गणेश पंडाल में भक्ति की बहार

बिलासपुर। गणपत चौहान ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़,टेलीग्राफ टाइम्स।
महर्षि स्कूल के निकट शिवालय कॉम्प्लेक्स प्रांगण में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन और भक्ति की गूंज के साथ गणेश उत्सव की धूम निरंतर बनी हुई है। श्री शिव गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आरती का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन आरती वंदन के बाद प्रसादी और भंडारे की परंपरा से आसपास की कॉलोनियों — गायत्री विला परिसर फेस-1 और 2, अभिषेक बिहार, शुभम बिहार और गौतम बिहार — के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भक्तिमय वातावरण का आनंद ले रहे हैं।

Photo credit Telegraph Times

भजन संध्या और कराओके कार्यक्रम
मंगलवार की संध्या आरती वंदन के पश्चात मंच पर चकरभांठा के प्रतिष्ठित भजन गायक पवन शर्मा, राजकुमार शुक्ला और रोमा विश्वास की संयुक्त टीम ने कराओके के माध्यम से एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजन संध्या में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और नवयुवतियों ने भक्ति रस में झूमते हुए गीत-संगीत का आनंद लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा वातावरण बनाया कि श्रोता भावविभोर होकर थिरकने लगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया।

महिला मंडलियों की प्रस्तुति
बुधवार को पूरा दिन महिला भजन-कीर्तन मंडलियों को समर्पित रहा। मंगला उपक्षेत्र की विभिन्न महिला मंडलियों ने क्रमबद्ध रूप से गणपति की आराधना में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं की इस प्रस्तुति ने सभी वर्गों के श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता
बुधवार की संध्या महाआरती के अवसर पर विशेष “आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता” आयोजित हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने घरों से रंग-बिरंगे और आकर्षक ढंग से सजे थाल लाकर गणपति प्रतिमा के समक्ष प्रस्तुत किए। दीपों की रोशनी से सजे थालों ने दीपमालिका का अद्भुत दृश्य उत्पन्न किया। निर्णायकों ने उत्कृष्ट थाल सजाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया — प्रथम स्थान सविता जोशी, द्वितीय शुभम साहू और तृतीय स्थान पर रमा प्यासी व मानसी वर्मा संयुक्त रूप से चयनित हुईं।

 

इस अवसर पर कृष्ण जोशी, संतोष प्यासी, नितेश सेन, शिवकुमार साकेत, रक्षित तिवारी, अमित पांडे और रितेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन संतोष तिवारी ने गरिमामय ढंग से किया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...