करधनी थाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई — 12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

करधनी थाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई — 12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर •

जयपुर, 26 अक्टूबर 2025।
जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना करधनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी थानाधिकारीयों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में, थानाधिकारी करधनी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए जानकारी प्राप्त कर 25 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद इदरीश (22 वर्ष) निवासी प्लॉट नं. 55, काली कोठी, दरबार स्कूल के पास, थाना झोटवाड़ा, जयपुर तथा जोएब खान पुत्र मोहम्मद रियाज खान (21 वर्ष) निवासी प्लॉट नं. 53 ए.सी., शांति नगर, निवारू रोड, थाना झोटवाड़ा, जयपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई श्रृंखला और स्रोत के बारे में पूछताछ जारी है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपराधिक रिकॉर्ड:
मोहम्मद शोएब और जोएब खान दोनों के विरुद्ध जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, मारपीट और बीएनएस की धाराओं में कई आपराधिक प्रकरण लंबित हैं।

गठित पुलिस टीम:
थानाधिकारी सवाई सिंह, उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक चमनलाल, कांस्टेबल बाबूलाल, गजानंद, महेश कुमार और दीपेन्द्र सिंह (थाना करधनी, जयपुर)।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related