कन्या महाविद्यालय में समाज निर्माण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर विशेष कार्यक्रम
रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स।
पुष्कर/अजमेर। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत समाज निर्माण एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश वैष्णव एवं उप प्राचार्य डॉ. नीलम वैष्णव ने मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम के दौरान 24 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वैष्णव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मन को कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचाने के लिए स्वाध्याय और आत्मचिंतन आवश्यक है।” उन्होंने छात्राओं को उदार, समझदार और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए संघर्ष की भावना को अपनाना जरूरी है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की व्याख्यात्री डॉ. अंजली सक्सेना, किरण सोनी, रेनू खींची और बेबी बानो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी विजयलक्ष्मी ने सभी स्वयंसेविकाओं को आगामी राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने समाज निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए अपने विचार साझा किए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।