कंपनी से चांदी की चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार — करीब एक किलो चांदी बरामद

कंपनी से चांदी की चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार — करीब एक किलो चांदी बरामद

जयपुर, 22 ,अक्टूबर 2025

गौरव कोचर •

जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित अरुण सिग्नेचर कंपनी से चांदी की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कंपनी की संचालक अंतरा पाबुवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म में पीतल के बर्तनों पर चांदी की परत चढ़ाने का काम होता है, जहां करीब 10 से 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से एक कर्मचारी फैजान अली ने कंपनी से चांदी चोरी कर ली। इस पर अभियोग संख्या 247/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दीपावली पर्व के दौरान जयपुर वासियों और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, साथ ही आरोपी की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम के सुपरविजन और थानाधिकारी विधायकपुरी बनवारीलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान फैजान अली का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। गहन पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2025 और 14 जुलाई 2025 को उसने कंपनी से चांदी के कुल 7 पतरे (कुल वजन लगभग 998 ग्राम) चोरी किए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई की शादी के खर्च के लिए छुट्टी लेने वाला था और चोरी की गई चांदी शादी में उपयोग करने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने फैजान अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चांदी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी:
फैजान अली पुत्र मोहम्मद एहसान, उम्र 26 वर्ष, निवासी तवेला, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में किरायेदार, मरियम मस्जिद के पास, थाना जालुपुरा, जयपुर।

टीम में शामिल अधिकारी:
थानाधिकारी बनवारीलाल, उपनिरीक्षक रविना हदावत, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार (विशेष भूमिका), मुकेश कुमार, आशाराम और मुकेश।

पुलिस टीम की तत्परता से चोरी के इस मामले में मात्र कुछ दिनों में सफलता प्राप्त हुई और चोरी की गई चांदी बरामद कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...