“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में मनाया गया जश्न, महिलाओं ने सेना को बताया रक्षक”

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में मनाया गया जश्न, महिलाओं ने सेना को बताया रक्षक”

Written By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 8, 2025

जयपुर। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले और महिलाओं के सिंदूर उजाड़ने की नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में जश्न मनाया गया।

गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश सचिव आलोक पारीक, भाजपा नेता श्याम दुसाद, अक्षय पारीक और पंडित गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में श्री राधा कृष्ण मंदिर, सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान सेना की सफलता की खुशी में महिलाओं को सिंदूर वितरित किया गया। बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं ने देश के सैनिकों को धन्यवाद देते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने और आतंक को जड़ से खत्म करने की मांग की।

कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सैनिकों को रक्षक की संज्ञा दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...