ऑपरेशन साइबर संग्राम: 70 अवैध सिमकार्ड सहित 2 गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर संग्राम: 70 अवैध सिमकार्ड सहित 2 गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर/अलवर, 26  सितम्बर।
ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों के खिलाफ अलवर पुलिस की विशेष कार्रवाई ऑपरेशन साइबर संग्राम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रामगढ़ थाना पुलिस ने 70 अवैध सिमकार्ड के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर साइबर अपराधियों के एक महत्वपूर्ण सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

बिना आईडी बेचते थे सिमकार्ड

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ तथा सीओ सुनील प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में रामगढ़ थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध सिमकार्ड का धंधा कर रहे हैं।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नीरज जाटव (21) पुत्र सुरेश और उसके साथी ललित कुमार उर्फ लालू जाटव (23) पुत्र फूल चन्द को उनके गांव अलावड़ा से दबोचा। तलाशी में उनके पास से 70 सिमकार्ड बरामद किए गए, जिनमें 29 वोडाफोन, 29 एयरटेल और 12 जियो के सिम शामिल हैं। साथ ही दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

साइबर ठगी में होती थी आपूर्ति

पुलिस के अनुसार ये आरोपी बिना किसी वैध पहचान पत्र या दस्तावेज के सिमकार्ड जारी कर महंगे दामों पर साइबर अपराधियों को बेचते थे। ऐसे सिमकार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और बैंक फ्रॉड जैसी आपराधिक गतिविधियों में किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन सिमकार्ड को ऊंची कीमत पर ठग गिरोहों को बेचते थे।

मुकदमा दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल

रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अब यह जांच की जा रही है कि ये अवैध सिमकार्ड कहां से लाए जाते थे और किन-किन साइबर अपराधियों तक पहुंचाए गए।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सिमकार्ड लेते समय हमेशा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधों की जड़ तक पहुंचकर उन्हें रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...