ऑपरेशन साइबर शील्डः किराए पर खाते लेकर ठगी की रकम करते थे ट्रांसफर, चार गिरफ्तार

गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
27 जनवरी
____________
जोधपुर: फलोदी पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फलोदी थाना और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी पूजा अवाना के मुताबिक आरोपी गरीब और बेरोजगार लोगों से उनके बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड से जुटाई गई रकम को ट्रांसफर करते थे। खाताधारकों को प्रति माह 15 से 20 हजार रुपए का भुगतान किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक गुजरात नंबर की कार, पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बाप थाना क्षेत्र का महीराम, लोहावट के विकास और रामस्वरूप तथा जैसलमेर जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र का छोटूसिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन खातों में लाखों रुपए के अवैध लेनदेन किए गए हैं। पुलिस ने कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...