ऑपरेशन “सजगता” : महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस का विशेष अभियान
जयपुर, 18 सितम्बर। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, बदसलूकी व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जयपुर पुलिस ने 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान “ऑपरेशन सजगता” शुरू किया है।
पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश यादव के निर्देशन में कालीका पेट्रोलिंग यूनिट पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।
अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ
- पुलिस की कालीका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटर्स, मॉल्स, पार्क, गर्ल्स हॉस्टल आदि स्थानों पर गश्त कर रही है।
- अब तक अभियान के दौरान 18 असामाजिक तत्वों को विभिन्न थानों में गिरफ्तार किया गया है।
- अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में जाकर पुलिस टीम ने 20,477 छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया तथा कानूनी जानकारी दी।
- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जौनू शर्मा के नेतृत्व में विशेष स्क्वॉड मार्शल ट्रेनर द्वारा 14,210 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
- इसके अलावा 705 छात्राओं को “जॉइंट सिटिजन एप” (Need Help App) की जानकारी देकर मोबाइल में डाउनलोड करवाया गया।
हेल्पलाइन नंबर जारी
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर हैं:
8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094
इन नंबरों को मोबाइल में “Help Line 1, 2, 3, 4, 5” नाम से सेव करने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में इन पर कॉल, मैसेज, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय है।
पुलिस की अपील
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जौनू शर्मा ने छात्राओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों या नजदीकी थाने को दें। पुलिस हर समय मदद के लिए तत्पर है।

