ऑपरेशन विशेष एरिया डोमिनेशन: हरमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.14 ग्राम स्मैक सहित महिला तस्कर व 17 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 13 अन्य दबोचे

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान’ के तहत हरमाड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव कुमार (IPS) व पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता (RPS) व सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं कृष्णराज जांगिड़ (RPS) के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

कार्रवाई का विवरण

  • महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार: पुलिस टीम ने 17 अगस्त को भारत नगर कच्ची बस्ती में दबिश देकर सीमा देवी उर्फ सौम्या पत्नी स्व. ताराचंद (45 वर्ष, निवासी भैंसावा, करणसर, थाना जोबनेर, हाल निवासी मकान नंबर 32, भारत नगर कच्ची बस्ती, हरमाड़ा) को 6.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों पकड़ा। मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण संख्या 423/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
  • 17 साल पुराने मामले में स्थायी वारंटी दबोचा: पुलिस ने थाना क्षेत्र के वर्ष 2010 के प्रकरण (एफआईआर संख्या 27/10 धारा 323, 452, 325, 34 आईपीसी) में करीब 17 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी कानाराम उर्फ शंकर पुत्र बद्रीनारायण उर्फ पप्पू (39 वर्ष, निवासी बगवाड़ा, थाना दौलतपुरा, जयपुर) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
  • 13 असामाजिक तत्व व नशाखोर गिरफ्तार: इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों और नशाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 13 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​रामोतार एसआई, जगदीश प्रसाद एएसआई, देशराज हैड कानि (920), बलराम हैड कानि (1366), महेंद्र कानि (9344) और राजकुमारी महिला कानि (10763)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...