ऑपरेशन मुस्कान : गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार और रिमांड पर

ऑपरेशन मुस्कान : गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार और रिमांड पर

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स रायगढ़
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 31,2025

रायगढ़, 30 जुलाई 2025 – रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को बरामद करते हुए उसे शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

9 मार्च से लापता थी बालिका

मामला 9 मार्च 2025 का है, जब बालिका की मां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 24 फरवरी की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार ने हर संभव खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो रायगढ़ के पूछापारा का निवासी है। जब पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, तो वह वहां मौजूद नहीं मिला।

बस स्टैंड इलाके से दबोचा गया आरोपी

कल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में रह रहा है। कोतवाली पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी, जहां नाबालिग बालिका आरोपी के साथ बरामद हुई।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में बालिका ने बताया कि 21 वर्षीय याद राम उर्फ़ राजू बंजारे ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया था। आरोपी उसे एक मंदिर ले गया, मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और फिर अलग-अलग किराए के मकानों में रखता रहा।

शारीरिक शोषण की नीयत से भगाने का मामला

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ शारीरिक शोषण की नीयत से रखा। इस पर अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 65(1) BNS और धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम को सफलता

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में एसआई दिनेश मिंज और हमराह स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...