ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन महिला गरिमा’ के तहत जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने स्कूल आते-जाते समय एक छात्रा का पीछा करने और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने वाले 38 वर्षीय मनचले को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डरी हुई छात्रा ने छोड़ दिया था स्कूल जाना

​घटना का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने डरी हुई आवाज में कालिका पेट्रोलिंग टीम को फोन कर मिलने की इच्छा जताई। सूचना मिलते ही टीम की सदस्य संतोष, शर्मिला, संगीता और नीलम रात 9:00 बजे महिला के बताए पते पर पहुंचीं।

​महिला ने बताया कि उसकी भांजी, जो दादी का फाटक स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है, पिछले कुछ दिनों से बेहद डरी हुई थी और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। जब परिजनों ने प्यार से पूछताछ की, तो छात्रा ने बताया कि एक व्यक्ति स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता है और खाली प्लॉट के पास रुककर उसे अभद्र इशारे करता है तथा उसे जबरन अपने पास बुलाने की कोशिश करता है।

सादा कपड़ों में बिछाया गया जाल

​कालिका टीम ने छात्रा का मनोबल बढ़ाया और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अगले दिन स्कूल जाने के लिए तैयार किया। रणनीति के तहत 21 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे ही टीम सादा वस्त्रों में छात्रा के घर से स्कूल जाने वाले रास्ते पर तैनात हो गई।

​जैसे ही छात्रा घर से निकली, आरोपी उसका पीछा करने लगा और कुछ ही दूरी पर उसने छात्रा पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। छात्रा के इशारा करते ही सादा कपड़ों में तैनात कालिका टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी की पहचान

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार शर्मा (38 वर्ष) पुत्र रामेश्वर लाल शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चोमू के धोबलाई का निवासी है और वर्तमान में बेनाड रोड स्थित श्याम नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खोरा बीसल थाने की हवालात में बंद कर दिया है।

पुलिस की अपील: मोबाइल में सेव करें ये नंबर

​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने शहर की बालिकाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने वाली महिलाओं को अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के निम्नलिखित नंबरों को तत्काल सेव करने का सुझाव दिया है:

हेल्पलाइन नाम

मोबाइल नंबर

निर्भया 1

8764866090

निर्भया 2

8764866091

निर्भया 3

8764866092

निर्भया 4

8764866093

निर्भया 5

8764866094

पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी विषम परिस्थिति या परेशानी में इन नंबरों पर सूचना देकर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...