“ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” की समीक्षा बैठक आयोजित

“ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” की समीक्षा बैठक आयोजित

नरेश गुनानी 

जयपुर, 29 नवम्बर।
जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवम्बर माह में प्रवर्तन टीमों द्वारा की गई कार्रवाईयों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

नवम्बर माह की प्रमुख कार्रवाइयाँ

  • कुल कार्रवाइयाँ: 29
  • जब्त गैस सिलेंडर: 939
  • दर्ज प्राथमिकी: 22

प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए अवैध गैस रीफिलिंग और अनियमितताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

जिला कलक्टर के निर्देश

डॉ. सोनी ने तीनों तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलीवरी 100 प्रतिशत ओटीपी आधारित सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं एनएफएसए लाभार्थियों की निगरानी प्रभावी तरीके से हो सके और दुरुपयोग रोका जा सके।

प्रवर्तन निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियतकालिक औचक निरीक्षण जारी रखने तथा अवैध रीफिलिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही, डिवीजनवार मासिक रिपोर्ट प्रेषित करना अनिवार्य किया गया और सिलेंडर ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस और गैस एजेंसियों हेतु दिशा-निर्देश

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आसूचना इनपुट के आधार पर अवैध गैस रीफिलिंग स्थलों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गैस एजेंसियों को परिवहन वाहनों पर एजेंसी के नाम सहित अधिकृत ब्रांडिंग अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि वैध और फर्जी वाहन आसानी से पहचाने जा सकें।

अनाधिकृत डंपिंग पर सख्ती

सड़क किनारे गैस सिलेंडरों की अनाधिकृत डंपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, घनी आबादी में संचालित गैस गोदामों को नियमानुसार परिधीय क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगांतर शर्मा, जिला रसद अधिकारी (शहर) प्रियव्रत सिंह चारण, आईओसी के उप महाप्रबंधक मनोहर रॉय, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल सेठ, भारत पेट्रोलियम के राज्य प्रमुख बिमलेंदु मंडल, तीनों तेल कंपनियों के विक्रय प्रबंधक, पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (पूर्व/पश्चिम/उत्तर/दक्षिण), उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रवर्तन निरीक्षक/अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सीएसआर पहल: हुंडई इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने जयपुर के दो वृद्धाश्रमों को भेंट किए आईसीयू बेड और व्हीलचेयर

जयपुर / योगेश शर्मा/हुंडई इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड...