ऑपरेशन चक्रव्यूह: ब्राउन शुगर तस्कर की 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

ऑपरेशन चक्रव्यूह: ब्राउन शुगर तस्कर की 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आलीशान मकान, ट्रक और फॉर्च्यूनर पर ताला

गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 17  सितम्बर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी (34 वर्ष), निवासी पलथान थाना रठांजना, हाल तिलक नगर प्रतापगढ़ की करीब 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

ट्रक से पकड़ी गई थी करोड़ों की ब्राउन शुगर

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 16 फरवरी, 2025 को प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका था। तलाशी लेने पर उसके गुप्त डीजल टैंक में 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये थी। इस मामले में तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू और ट्रक खलासी पुष्कर लाल मीणा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

मणिपुर से मंगाई जाती थी खेप

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मणिपुर से ब्राउन शुगर की खेप मंगवाता था और प्रतापगढ़, मंदसौर व मारवाड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तस्करी करता था। अवैध धंधे से उसने भारी संपत्ति अर्जित कर रखी थी।

इन संपत्तियों पर लगी रोक

वित्तीय जांच के बाद पाया गया कि घनश्याम ने नशीले पदार्थों के धंधे से कमाए पैसों से निम्नलिखित संपत्ति खरीदी:

  • तिलक नगर, प्रतापगढ़ में एक आलीशान मकान (अनुमानित मूल्य 60 लाख रुपये)
  • एक टाटा कंपनी का ट्रक (अनुमानित मूल्य 20 लाख रुपये)
  • एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार (अनुमानित मूल्य 20 लाख रुपये)

पुलिस की रिपोर्ट को भारत सरकार की कॉम्पिटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (FOP) एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजा गया। अथॉरिटी ने 16 सितम्बर 2025 को प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

एसपी आदित्य ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि तस्करी से अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति किसी भी कीमत पर अपराधियों के पास सुरक्षित नहीं रहने दी जाएगी।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...