ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता — छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो कुख्यात व 3 साल से फरार अपराधियों को दबोचा

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता — छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो कुख्यात व 3 साल से फरार अपराधियों को दबोचा

04 सितंबर 2025। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 4 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र उर्फ गज्जू और मगाराम जाट शामिल हैं, जिन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों कुख्यात तस्कर कुख्यात कमल राणा गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं।

एसपी बी. आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों अभियुक्तों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। वर्ष 2023 में 25 मार्च को करुंडा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान ये दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। उस समय उनकी दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से पुलिस ने 803 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 20 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरारी काट रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी बालोतरा की उप-जेल में बंद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट के जरिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेंद्र उर्फ गज्जू उर्फ गजनी पुत्र लुंबा राम जाट (35) निवासी नगोणी, थाना बायतु, बालोतरा और मगाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी शिवपुरा, नेहरा का बास, थाना आरजीटी, बालोतरा के रूप में हुई है।

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली छोटीसादड़ी पुलिस टीम में एसएचओ प्रवीण टांक, उपनिरीक्षक नारायण लाल, कांस्टेबल तेजपाल और हरेंद्र सिंह शामिल थे।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोहों पर प्रभावी नकेल कसने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...