‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— एनडीपीएस की धारा 68—एफ के तहत मध्य प्रदेश में तस्कर की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— एनडीपीएस की धारा 68—एफ के तहत मध्य प्रदेश में तस्कर की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स 

प्रताप गढ़,28 अगस्त 2025। प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने के अभियान का हिस्सा है। इस बार पुलिस ने मध्य प्रदेश के जावरा में स्थित एक होटल/लॉज को फ्रीज किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया जाता है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल मीणा ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मामला और छापेमारी

यह मामला 16 दिसंबर का है, जब पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर देवल्दी गाँव में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को 11.45 किलो लिक्विड एमडीएमए, 14.77 किलोग्राम अन्य लिक्विड केमिकल, 4.9 किलोग्राम केमिकल और 2.5 किलोग्राम सफेद पाउडर मिला था। इसके अतिरिक्त, एमडीएमए बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए। इस कार्रवाई के दौरान याकूब खां, जमशेद और साहिल नामक तीन आरोपी फरार हो गए थे।

अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी याकूब खां मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। वित्तीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर मध्य प्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक होटल/लॉज खरीदा था। इस संपत्ति का नाम फातिमा गेस्ट हाउस है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फ्रीजिंग आदेश और कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी और एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एफओपी) एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजा गया। दो बार की सुनवाई के बाद 20 अगस्त को इस आदेश को स्थायी कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को थानाधिकारी अरनोद ने संपत्ति को फ्रीज कर वहां ‘फ्रीज्ड’ का बोर्ड लगा दिया।

पुलिस का संदेश

प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह ऑपरेशन एक सख्त संदेश है कि अपराधी अपनी काली कमाई से खरीदी गई संपत्ति को छुपा या बचा नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related