जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम और जामड़ोली पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्यवाही, महिला तस्कर गिरफ्तार
जयपुर | 25 फरवरी, 2026
| गौरव कोचर
जयपुर शहर में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, संजीव नैन (IPS) के निर्देशानुसार की गई इस कार्यवाही में जामड़ोली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त रूप से एक महिला तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही का विवरण और गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल (RPS) और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुधार (RPS) के सुपरविजन में गठित टीम ने सूचना संकलन के बाद जामड़ोली थाना इलाके में दबिश दी। इस दौरान सुमित्रा सांसी (35 वर्ष) निवासी टोंक, हाल निवासी पाड़ली मीणा को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
- बरामदगी: आरोपी महिला के कब्जे से 03 ग्राम 66 मिलीग्राम स्मैक और बिक्री की राशि 10,600 रुपये नकद बरामद किए गए।
- कानूनी कार्यवाही: आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना जामड़ोली में मुकदमा संख्या 75/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह बाहर से 3,500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक मंगवाती थी। मुनाफे के लिए वह इस स्मैक के छोटे-छोटे ‘टोकन’ बनाकर रास्तों में घूमते-फिरते 300 रुपये प्रति टोकन के हिसाब से बेचती थी। पुलिस फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर्स का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम का विवरण
विशेष भूमिका:
छीतरमल (स.उ.नि.), अविनाश (हैड कानि 2083), धर्मेन्द्र (कानि 10390), उदय सिंह (कानि 11075)
जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व:
बन्ना लाल (उ.नि.), तुलसीराम (हैड कानि 644), राजेश (कानि 7730), हरूराम (कानि 10161), देवेन्द्र (कानि 11068), विजय सिंह (कानि 11194), नीरज (कानि 11204), पवन (कानि 12075), हेमन्त (कानि 12078), जितेन्द्र सिंह (कानि चालक 5500)
पुलिस थाना जामड़ोली टीम:
हिमांशु सिंह पंवार (RPS प्रो.), संतोष कुमार (हैड कानि 503), सुरज (कानि 2682), कृष्ण कुमार (कानि 12253), ललिता (कानि 4641)
