ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” में बड़ी कार्रवाई: जयपुर में दो विदेशी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कोकिन व एम.डी. बरामद
गौरव कोचर
जयपुर, 29 नवम्बर।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस निरीक्षक एवं प्रभारी सीएसटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस थाना प्रताप नगर (जयपुर पूर्व) क्षेत्र से दो विदेशी मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद पुत्र रेडा, उम्र 24 वर्ष, मूल निवासी कायरो सिटी, इजिप्ट, और मारग्रेट उर्फ शकीरा पुत्री निकोलस, उम्र 31 वर्ष, मूल निवासी डार इस सलाम, तंजानिया शामिल हैं। दोनों आरोपी वर्तमान में लाजपत नगर, जगतपुरा, जयपुर में रह रहे थे।
पासपोर्ट व वीज़ा जांच में बड़े खुलासे
पूछताछ में मोहम्मद ने बताया कि उसका पासपोर्ट पहले दर्ज एक प्रकरण में पुलिस थाना रामनगरिया में जब्त किया जा चुका है, जबकि महिला आरोपी ने बताया कि उसका पासपोर्ट दिल्ली स्थित एक परिचित के पास है।
दोनों आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उनके वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी है, जो गंभीर उल्लंघन है।
बरामदगी
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से
- 31.6 ग्राम कोकिन
- 5.6 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन)
बरामद करने में सफलता हासिल की।
यह दोनों ड्रग्स NDPS एक्ट की अनुसूची में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हैं।
प्रकरण दर्ज
अवैध तस्करी तथा विदेशियों अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस थाना प्रताप नगर, जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 897/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ
- धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
- धारा 14A, विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946
के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार कोकिन और एम.डी. के सप्लायर एवं नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
तरीका-ए-वारदात
- दोनों आरोपी मूलतः विदेशी नागरिक हैं और लंबे समय से जयपुर में रह रहे थे।
- मोहम्मद ने विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर से फार्मेसी में एडमिशन ले रखा था और शिक्षा की आड़ में कोकिन की तस्करी करता था।
- दोनों मिलकर शहर में हाई-प्रोफाइल नेटवर्क को ड्रग सप्लाई करने के लिए सक्रिय थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- मोहम्मद, पुत्र रेडा, उम्र 24 वर्ष
निवासी: म. नं. 02A, गली नं. 452, कायरो सिटी, इजिप्ट
हाल निवासी: म. नं. 52A, लाजपत नगर, जगतपुरा, जयपुर - मारग्रेट उर्फ शकीरा, पुत्री निकोलस, उम्र 31 वर्ष
निवासी: डार इस सलाम, तंजानिया
हाल निवासी: म. नं. 52A, लाजपत नगर, जगतपुरा, जयपुर
पुलिस टीम सदस्य (एक लाइन में)
संदीप बसेरा उ.नि., वेदवीर कानि., खेमचंद कानि. (सीएसटी आयुक्तालय, जयपुर)