ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ में बाड़मेर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई — एक साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों की ₹2.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ में बाड़मेर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई — एक साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों की ₹2.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

28 अगस्त 2025, 08:10 PM गौरव कोचर,टेलीग्राफ टाइम्स 
जयपुर, 28 अगस्त। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जंग में बाड़मेर पुलिस ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार एक साथ तीन कुख्यात तस्करों की अवैध रूप से अर्जित ₹2.5 करोड़ की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ (2) के तहत फ्रीज किया है। इस बड़ी कार्रवाई में तीन आलीशान आवासीय भवन, दो प्लॉट और चार लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय राजस्थान और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है।

तीन बड़े तस्करों की अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा —

  1. गोरधनराम जाट (₹60 लाख की संपत्ति फ्रीज)
    नागाणा थाना क्षेत्र का हार्डकोर अपराधी गोरधनराम पुत्र डुगराराम लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। थानाधिकारी जमील खां की टीम ने उसकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर पाया कि उसने अपने गांव मातासर भुरटिया में आलीशान भवन बनाया था। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद लगभग ₹60 लाख की संपत्ति फ्रीज की गई। गोरधनराम पर कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  2. श्याम सुंदर सांवरिया (₹90 लाख की संपत्ति फ्रीज)
    सेड़वा थाना क्षेत्र का कुख्यात तस्कर श्याम सुंदर पुत्र लाधुराम पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी दीपसिंह की टीम ने जांच कर पाया कि उसने अपने गांव सोमारड़ी में एक भव्य आवासीय भवन और चार वाहन — स्कॉर्पियो, टवेरा, ट्रैक्टर और बोलेरो कैंपर खरीदे थे। करीब ₹90 लाख की इन संपत्तियों को पुलिस ने फ्रीज कर दिया।
  3. जसवंत उर्फ जसराज उर्फ जसू (₹1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज)
    रीको थाना क्षेत्र का अपराधी जसवंत पुत्र रतनाराम, मूल निवासी बायतु पनजी और वर्तमान में बलदेव नगर में रह रहा था। थानाधिकारी मनोज सामरिया की टीम ने पाया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर बलदेव नगर में एक आलीशान घर और दो रिहायशी प्लॉट खरीदे थे। जसवंत पर 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद उसकी करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित कोई भी संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने कहा कि बाड़मेर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त सभी अपराधियों और उनकी मददगारों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...