| गौरव कोचर
करीब 1.5 ग्राम स्मैक और 35 लीटर हथकड़ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा दिनांक 24 जनवरी से 28 जनवरी, 2026 तक चलाए जा रहे पाँच दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम और जामड़ोली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब की रोकथाम के साथ-साथ संगठित अपराधों पर अंकुश लगाना है।
कुशल नेतृत्व और प्रभावी कार्यवाही
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (आई.पी.एस.) ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश (आई.पी.एस.) के निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक कुमार सिंघल (आर.पी.एस.) को नोडल अधिकारी बनाकर सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और जिला विशेष टीम को प्रतिदिन अधिकतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रियान्वयन के तहत, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर लक्ष्मी सुधार (आर.पी.एस.) के दिशा-निर्देशन में, जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व के प्रभारी सुखवीर सिंह (पु.नि.) और पुलिस थाना जामड़ोली के थानाधिकारी पृंहलाद नारायण (पु.नि.) के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
पहली कार्रवाई: स्मैक तस्करी का खुलासा
गठित टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए जामड़ोली इलाके से योगेश कुमार सांसी (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। योगेश सांसी मूल रूप से आगरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में जामड़ोली में रह रहा था।
- बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 01 ग्राम 51 मिलीग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई।
- दर्ज मामला: जामड़ोली थाना में अभियोग संख्या 41/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।
दूसरी कार्रवाई: अवैध हथकड़ शराब पर शिकंजा
इसी अभियान के तहत जामड़ोली पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए चिरंजीलाल मीना (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
- बरामदगी: आरोपी के कब्जे से 35 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।
- दर्ज मामला: जामड़ोली थाना में अभियोग संख्या 39/26, धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व: बन्ना लाल (उ.नि.), छीतरमल (स.उ.नि.), तुलसीराम (हैड कानि), अविनाश (हैड कानि), रणवीर सिंह (हैड कानि), राजेश (कानि), हरूराम (कानि), देवेन्द्र (कानि), उदय सिंह (कानि), नीरज (कानि), पवन (कानि), हेमन्त (कानि), जितेन्द्र (कानि चालक)।
थाना जामड़ोली टीम: विपिन गौतम (उ.नि. प्रो.), विश्राम (स.उ.नि.), पवन (कानि), कृष्ण कुमार (कानि), हरेन्द्र कुमार (कानि चालक), सुरज (कानि), ललिता (कानि)।
विशेष भूमिका: इस कार्यवाही में विजय सिंह (कानि नं. 11194) और धर्मेन्द्र (कानि नं. 10390) जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की अहम भूमिका रही।
