ऑपरेशन क्लीन स्वीप: जयपुर में अवैध स्मैक तस्करी पर बड़ी चोट, दो तस्कर गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व और पुलिस थाना प्रताप नगर ने एक संयुक्त और बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने प्रताप नगर इलाके में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए एक महिला सहित दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

​गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 41 ग्राम 12 मिलीग्राम स्मैक और नशे की बिक्री से कमाए गए 18,080 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

    • हेमन्त सांसी (उम्र 20 वर्ष), निवासी: गांव मण्डावर, पुलिस थाना बरौनी, जिला टोंक (हाल निवासी: नन्दपुरी बी, प्रताप नगर, जयपुर पूर्व)।
    • प्रियंका सांसी (उम्र 35 वर्ष), निवासी: गांव मण्डावर, पुलिस थाना बरौनी, जिला टोंक (हाल निवासी: मकान नं. 118, नन्दपुरी बी, प्रताप नगर, जयपुर पूर्व)। प्रियंका सांसी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

मुकदमा दर्ज: दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना प्रताप नगर में मुकदमा नंबर 488/26 धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

 

टोकन बनाकर ऊंचे दामों में बेचते थे स्मैक

​पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे बाहर से भारी मात्रा में स्मैक खरीदकर जयपुर लाते थे। इसके बाद जयपुर शहर में नशा करने वालों को निशाना बनाकर स्मैक के 200 रुपये और 300 रुपये के छोटे-छोटे टोकन (पुड़िया) बनाकर बेचते थे। वे पकड़े जाने से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर जाकर स्मैक की सप्लाई करते थे। पुलिस अब आरोपियों से स्मैक के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्यवाही

​यह पूरी कार्यवाही विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश के निर्देशों पर जयपुर पूर्व की पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा की देखरेख में अंजाम दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल के सुपरविजन व सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व डीएसटी प्रभारी सुखवीर सिंह (पु.नि.) और प्रताप नगर थानाधिकारी पूरणमल यादव ने किया।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम:

    • विशेष भूमिका: जितेन्द्र सिंह (कानि चालक नं. 5500), हेमन्त (कानि नं. 12078) [DST जयपुर पूर्व]।
    • DST जयपुर पूर्व टीम: बन्ना लाल (उ.नि.), छीतरमल (स.उ.नि.), तुलसीराम (हैड कानि नं. 644), राजेश (कानि नं. 7730), हरूराम (कानि नं. 10161), धर्मेन्द्र (कानि नं. 10390), देवेन्द्र (कानि नं. 11068), विजय सिंह (कानि नं. 11194), नीरज (कानि नं. 11204)।
    • प्रताप नगर थाना टीम: गिरिराज (उ.नि.), सुरेश चन्द (हैड कानि नं. 1988), हीरालाल (हैड कानि नं. 901), राजेश (कानि नं. 3374), हंसा (कानि. 8486)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...