ऑपरेशन “क्लीन स्वीप”: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की एमडीओ के साथ सप्लायर गिरफ्तार

ऑपरेशन “क्लीन स्वीप”: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की एमडीओ के साथ सप्लायर गिरफ्तार

| गौरव कोचर

जयपुर। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम (DST) और जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जालौर निवासी एक शातिर सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 306 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ए. (MDA) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

अभियान के तहत घेराबंदी

​पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश द्वारा 24 से 28 जनवरी 2026 तक अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल के निर्देशन में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

होटलों से चल रहा था सप्लाई का नेटवर्क

​जवाहर सर्किल थाना इलाके में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्रवण कुमार विश्नोई (26), निवासी अरना (जालौर) को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह बाहर से एम.डी.ए. लाकर जयपुर के होटलों में रुकता था। जब स्थानीय नशा करने वाले या होटल-रेस्टोरेंट से ऑर्डर मिलते, तो वह सप्लाई देने जाता और काम खत्म कर वापस अपने गांव लौट जाता था। वह काफी समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था।

कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 50/26 दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से माल के स्रोत और अन्य नेटवर्क के बारे में मालवीय नगर थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व:

बन्ना लाल उ.नि., तुलसीराम हैड कानि 644, रणवीर सिंह हैड कानि 2088, राजेश कानि 7730, हरूराम कानि 10161, धर्मेन्द्र कानि 10390, देवेन्द्र कानि 11068, उदय सिंह कानि 11075, नीरज कानि 11204, पवन कानि 12075, हेमन्त कानि 12078।

थाना जवाहर सर्किल टीम:

राजेश कानि 6249, विक्रम कानि 3810, लोकेन्द्र कानि 7590, मनोज कुमार कानि 2612, मुकेश कानि चालक 5475।

विशेष भूमिका:

छीतरमल स.उ.नि., अविनाश हैड कानि 2083, विजय सिंह कानि 11194, जितेन्द्र कानि चालक 5500 (DST जयपुर पूर्व)।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...