ऑपरेशन क्लीन स्वीप: चौमूं पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, अपाचे बाइक और नकदी बरामद
| गौरव कोचर
चौमूं (जयपुर)। राजधानी में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पश्चिम की चौमूं थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच दिवसीय विशेष अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।
कार्रवाई का मुख्य विवरण
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशानुसार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) द्वारा जारी आदेशों के तहत 24 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं उषा यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी हरबेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
सिद्धी विनायक अस्पताल के पास हुई गिरफ्तारी
गठित टीम द्वारा सामोद रोड, मोरिजा रोड, रेलवे स्टेशन और जैतपुरा सहित विभिन्न इलाकों में संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही थी। 27 जनवरी 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने सिद्धी विनायक अस्पताल के पास घेराबंदी कर विकास सैनी और इन्द्र सैनी को गिरफ्तार किया।
बरामदगी:
- अवैध स्मैक: 10.60 ग्राम
- वाहन: टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (नम्बर RJ23BS3172)
- नकदी: स्मैक बिक्री से प्राप्त राशि जब्त की गई।
कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना चौमूं पर मुकदमा नम्बर 54/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से इस स्मैक के मुख्य सप्लायर और प्राप्ति स्रोतों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- विकास सैनी (18 वर्ष) पुत्र सुभाष सैनी, निवासी नीमड़ी की ढाणी, ग्राम मोरीजा, थाना सामोद।
- इन्द्र सैनी (20 वर्ष) पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी नीमड़ी की ढाणी, ग्राम मोरीजा, थाना सामोद।
पुलिस टीम
हरबेन्द्र सिंह (थानाधिकारी), रामवतार (9488), शंकर (2657), मूलचन्द (10550), महेश (9034), नरेन्द्र (11272), राकेश (11124), प्रमोद कुमार (5964), बजरंग सिंह (3779)।

