ऑपरेशन क्लीन स्वीप: गलतागेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन स्वीप: गलतागेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

| गौरव कोचर

​जयपुर: राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर उत्तर की गलतागेट थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04.24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।

​पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष अभियान

​पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा (आई.पी.एस.) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय सचिन मित्तल द्वारा शहर को नशा मुक्त करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नशा बेचने और सेवन करने वालों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम नीरज पाठक के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज आदित्य पूनियां के निर्देशन में थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​मुखबिर की सूचना पर दबिश

​इलाका क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी और आसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में पुख्ता सूचना प्राप्त हुई।

​सूचना के आधार पर टीम ने 05 जनवरी 2026 को दिल्ली बाईपास रोड स्थित गणेशपुरी कट शौचालय के पास दबिश दी। मौके से पुलिस ने मुल्जिमा श्यामा देवी (उम्र 57 साल) पत्नी विजय कुमार, निवासी गणेश पुरी कच्ची बस्ती को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे जब्त कर मुल्जिमा को गिरफ्तार कर लिया गया।

​आगे की जांच जारी

​पुलिस अब मुल्जिमा से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि स्मैक की खरीद-फरोख्त के मुख्य स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके। इस पूरी कार्यवाही में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह की विशेष और अहम भूमिका रही है।

​कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

​धर्म सिंह पु.नि., महिपाल सिंह हैड कानि 598, प्रदीप सिंह हैड कानि 1229 एवं कुलदीप कानि 9158।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...