ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला तस्कर गिरफ्तार, स्मैक और नकदी बरामद

ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला तस्कर गिरफ्तार, स्मैक और नकदी बरामद

गौरव कोचर •

जयपुर, 31अक्टूबर 2025।
जयपुर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशा तस्करों और सप्लायरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) और सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर लक्ष्मी सुधार (RPS) के निर्देशन में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर एवं जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।

टीम ने नेहा कुरैशी (उम्र 23 वर्ष) निवासी मकान नं. 477, मस्जिद वाली गली, कच्ची बस्ती, आजाद नगर, जवाहर नगर बाईपास रोड, थाना ट्रांसपोर्ट नगर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 6.045 ग्राम स्मैक और ₹2,900 की बिक्री राशि बरामद की गई। इस संबंध में मुकदमा नंबर 256/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह पिछले 20-25 दिनों से स्मैक का कारोबार कर रही है। वह तस्करों से स्मैक ₹3,000 से ₹4,000 प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदती और उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में ₹300 प्रति टोकन के हिसाब से बेचती थी। वह रोजाना लगभग 20 से 30 टोकन बेच देती थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

बरामद माल:

  • 6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक
  • ₹2,900 की बिक्री राशि

गठित टीम:

  • जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व:
    उ.नि. बन्ना लाल, स.उ.नि. छीतरमल, हैड कानि रणवीर सिंह (2088), तुलसीराम (644), राजेश (7730), हरूराम (10161), देवेन्द्र (11068), नीरज (11204), पवन (12075), हेमन्त (12078), जितेन्द्र सिंह (5500)
  • पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर टीम:
    कानि महेश कुमार (6471), महावीर सिंह (8724), महिला कानि गुलाब (10470), कानि चालक कैलाश चन्द (9328)

विशेष भूमिका:
हैड कानि अविनाश (2083), कानि धर्मेन्द्र (10390), उदय सिंह (11075), विजय सिंह (11194) – जिला विशेष टीम जयपुर पूर्वऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर सख्त प्रहार साबित हुई है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए अनुसंधान कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...