ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.28 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.28 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

गौरव कोचर • वरिष्ठ संपादक 

जयपुर, 13 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर हरि शंकर शर्मा के निर्देशन और थानाधिकारी गलतागेट धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह को विश्वसनीय सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 12 अक्टूबर को रंगीला महादेव पहाड़ियों की ओर जाने वाले रास्ते से मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद फिरोज (उम्र 22 वर्ष, निवासी मकान नं. 2/310 वन विहार कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, दिल्ली बाईपास रोड, थाना गलतागेट, जयपुर उत्तर) को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 15.28 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक बिक्री की राशि 11,120 रुपये बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 339/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में आगे की जांच जारी है।

गठित टीम में शामिल पुलिसकर्मीः
धर्म सिंह (थानाधिकारी), महिपाल सिंह (हेड कांस्टेबल 598), प्रदीप सिंह (हेड कांस्टेबल 1229), विनोद (कांस्टेबल 7676) और विनित (कांस्टेबल 7613)।

विशेष भूमिका: कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related