जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आग’ के तहत सांगानेर सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) दक्षिण ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी विशम्भर दयाल व थानाधिकारी सांगानेर सदर गुरु भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 16 अगस्त को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोचा गया।
अवैध देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और नकबजनी का माल बरामद
पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दीपक योगी और राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और एक धारदार छुरी बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से पुलिस थाना मुहाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात में चोरी गया माल भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों और हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- दीपक योगी (22 वर्ष), पुत्र मूली नाथ, निवासी पचाल, थाना अलीगढ़, जिला टोंक।
- राहुल चौधरी (19 वर्ष), पुत्र रमेश जाट, निवासी रूपपुरा, थाना बनेठा, जिला टोंक (हाल निवासी: बागड़ा अस्पताल के पास, थाना सांगानेर सदर, जयपुर दक्षिण)।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
गुरु भूपेन्द्र सिंह पुनि (थानाधिकारी), विशम्भर दयाल पुनि (प्रभारी डीएसटी), धर्मेन्द्र उनि, देवेन्द्र उनि, प्रेमचन्द्र सउनि, हंसराज हैड कानि, अभयसिंह हैड कानि, राजेश हैड कानि, मानसिंह हैड कानि, लोकेश एचसी (तकनीकी शाखा), रामसिंह एचसी (तकनीकी शाखा), अजयपाल कानि, राजवीर कानि, देवेन्द्र कानि, रामावतार कानि, प्रेमचन्द कानि, हनुमान कानि और गिरिराज कानि।