ऑपरेशन “आग” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या और डकैती की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार

ऑपरेशन “आग” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या और डकैती की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार

जयपुर, 21 अक्टूबर 2025

गौरव कोचर •

सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन “आग” (AAG) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जयपुर के पॉश इलाके में हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते धर दबोचा।

इस कार्रवाई में तीन अवैध देशी कट्टे और 15 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी कार (ऑरा) और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रामनाथ पुत्र दौलत सिंह (32), निवासी गांव बटेश्वर बाड़ी, थाना सदर, जिला धौलपुर
  2. उदयभान उर्फ गब्बर पुत्र कुंवर सिंह, निवासी गांव इब्राहिमपुर बाड़ी, थाना सदर, जिला धौलपुर
  3. रामभान पुत्र रणवीर, निवासी गांव तरसुमा गडीबाज, जिला भरतपुर
  4. रामकुमार उर्फ फंककाटा पुत्र मोहर सिंह, निवासी गांव इब्राहिमपुर बाड़ी, थाना सदर, जिला धौलपुर
  5. संतोषी उर्फ भूरा पुत्र रिशाल सिंह, निवासी गांव धिमरी, जिला धौलपुर
  6. Photo credit Telegraph Times

कार्रवाई का संचालन

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में और पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व संजीव नैन के निर्देशन में की गई।
सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की टीम ने पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर (पूर्व) की टीम के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

मुख्य टीम में उप अधीक्षक चन्द्रप्रकाश, उप निरीक्षक अमीलाल, सहायक उप निरीक्षक जुगलकिशोर, हेड कांस्टेबल हरदयाल, कांस्टेबल अजय कुमार और कृष्णपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामला दर्ज

पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 248/2025 दर्ज किया गया है। इसमें धाराएं 103/55, 310(4), 310(5) बीएनएस तथा 3/25(6) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत हुआ है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी संतोषी उर्फ भूरा, जो ऑटो रिक्शा चालक है, दिन के समय शहर के पॉश इलाकों में घूमकर वारदात के लिए स्थानों की रैकी (जासूसी) करता था।
उसने त्योहारी सीजन में एक घर को निशाना बनाकर अपने साथियों के साथ हत्या कर डकैती करने की योजना बनाई थी। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गठित पुलिस टीम

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामकिशन, कांस्टेबल रामावतार, महेश, जितेन्द्र, धर्मी, बिशन सिंह, मनोज, सियाराम, रामदयाल, भंवर लाल, ललित और तकनीकी शाखा से राजेश, गिरधारी एवं हरीश शामिल रहे।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि ऑपरेशन “आग” के तहत जयपुर शहर में अवैध हथियार रखने वालों, सक्रिय गैंग सदस्यों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई ने पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को एक बार फिर साबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर  ​जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की...

अर्जेंटीना: मक्का उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद

  ​आर बी चतुर्वेदी  अर्जेंटीना के कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अनाज...