ऑपरेशन “आग” के तहत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना रामनगरिया की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन “आग” के तहत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना रामनगरिया की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

| गौरव कोचर

जयपुर, 04 दिसंबर 2025। अवैध हथियारों की रोकथाम एवं संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “आग” के तहत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व व पुलिस थाना रामनगरिया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को दबोच लिया।

टीम ने रामनगरिया क्षेत्र में कार्रवाई कर खालिद खान, महेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ माही, गिरधारी मिरोटा, रवि गुर्जर, हनीफ मेव एवं नितिन घीया को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल, 01 कट्टा, 29 जिंदा कारतूस, 02 खाली मैग्जीन और एक काली स्विफ्ट कार (RJ 60 CE 2148) बरामद हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल किया गया। गिरफ्तार आरोपी रामनगरिया, प्रतापनगर, खोह नागोरियान, कानोता, बस्सी और शिवदासपुरा क्षेत्र में आपसी बर्चस्व को लेकर बाली मीणा गैंग से चल रहे विवाद के चलते बदला लेने के इरादे से जुटे थे।

इसी विवाद में 02 दिसंबर को आरोपियों के साथी सोनू मीणा के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद बदमाशों ने हथियार लेकर वारदात की तैयारी की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार खालिद खान और माही गुर्जर द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस इनसे यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से आए और किन-किन को सप्लाई किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ माही थाना लालसोट, जिला दौसा में दर्ज अपहरण प्रकरण में फरार चल रहा था।

आरोपियों के विरुद्ध थाना रामनगरिया में मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड व नेटवर्क की जांच कर रही है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु

  • कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
  • बड़ी वारदात से पहले दबोचे गए
  • 03 पिस्टल, 01 कट्टा, 29 कारतूस, 02 मैग्जीन बरामद
  • एक काली स्विफ्ट कार जप्त
  • गैंगवार रोकथाम और अवैध हथियार सप्लाई की जांच जारी

संयुक्त टीम जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं पुलिस थाना रामनगरिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई अंजाम दी।

सुखवीर सिंह, छीतलमल, अविनाश, रणवीर सिंह, तुलसीराम, हरूराम, धर्मेन्द्र, उदय सिंह, देवेंद्र, विजय सिंह, पवन, जितेंद्र सिंह, गिरवर सिंह, राजकिशोर, शिवपाल, लोकेन्द्र, राहुल, गौरव, राजेश और नीरज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...