ऑपरेशन ‘आग’ के तहत जयपुर पूर्व पुलिस की कार्रवाई — अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 29, अक्टूबर 2025।
Gaurav kochar •
पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ‘आग’ के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम और गैंगवार पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (RPS) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था तथा सभी एसीपी व जिला विशेष टीम को सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी रामनगरिया चन्द्रभान और प्रभारी जिला विशेष टीम बन्ना लाल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रचित नागर (20 वर्ष) पुत्र संजीव कुमार शर्मा, निवासी सांकेत नगर, देवरिया (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार फ्लैट नं. C-10, A-1, रूद्राक्ष अपार्टमेंट, जगतपुरा, जयपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगरिया में मुकदमा नंबर 512/25, धारा 9/25 (1-ख), (घ) आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
बन्ना लाल, छीतरमल, अविनाश, रणवीर सिंह, तुलसीराम, हरूराम, धर्मेन्द्र, उदय सिंह, देवेन्द्र, पवन, जितेन्द्र, छुट्टन लाल, बबलू, मानसिंह, राजेश, नीरज और हेमन्त।
बरामदगी: एक अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन।