जयपुर/ गौरव कोचर/जयपुर शहर में संगठित अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “आग” के तहत जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व और पुलिस थाना सांगानेर ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सांगानेर थाना इलाके से एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक कुमार सिंघल (RPS) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर हरिशंकर शर्मा (RPS), DST प्रभारी सुखवीर सिंह (पु.नि.) और सांगानेर थानाधिकारी लिखमाराम (पु.नि.) के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन कर आसूचना संकलन किया गया।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने सांगानेर इलाके में दबिश देकर आरोपी सन्तोष कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी और बरामदगी का विवरण
-
- गिरफ्तार आरोपी: सन्तोष कुशवाह पुत्र सावन्ता कुशवाह (उम्र 21 साल), निवासी: ग्राम-पावली, पुलिस थाना सीमावली, जिला-मुरैना (मध्य प्रदेश)। वर्तमान निवासी: किराएदार, मकान नं. 191, खटीकों का मोहल्ला, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर पूर्व।
- बरामद अवैध हथियार: 01 अवैध देसी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस।
- पुलिस कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सांगानेर में मामला संख्या 308/26, धारा 3/25 (1-क) (ख) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में खुलासा: आरोपी सन्तोष कुशवाह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे हथियार रखने का शौक है और वह इसे बाहर से लेकर आया था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता में DST और सांगानेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।
-
- जिला विशेष टीम (DST) जयपुर पूर्व: तुलसीराम हैड कानि नं. 644, राजेश कानि नं. 7730, देवेन्द्र कानि नं. 11068, उदयसिंह कानि नं. 11075, देवेन्द्र कानि नं. 10119, नीरज कानि नं. 11204, हेमन्त कानि नं. 12078, जितेन्द्र सिंह कानि चालक नं. 5500
- पुलिस थाना सांगानेर टीम: नरेश कुमार स.उ.नि., धर्मेन्द्र कानि नं. 12102, कृष्णराम कानि नं. 4165
- विशेष भूमिका: इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में छीतरमल स.उ.नि., धर्मेन्द्र कानि नं. 10390, विजय सिंह कानि नं. 11194 की विशेष और अहम भूमिका रही।