एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, डॉक्टरों का प्रदेशव्यापी विरोध

 

टेलीग्राफ टाइम्स
नरेश गुनानी | खैरथल-तिजारा
3 फरवरी

खैरथल-तिजारा :राजस्थान में सोमवार को चिकित्सकों ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) द्वारा एक सरकारी चिकित्सक के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ था।

ओपीडी सेवाएं सुबह दो घंटे रहीं ठप
किशनगढ़ बास अस्पताल में विरोध का असर, मरीजों को हुई परेशानी

किशनगढ़ बास अस्पताल में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों का आरोप है कि बाड़मेर जिले के सेड़वा एसडीएम ने न केवल एक डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनके राजकीय कार्य में भी बाधा डाली।

विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। चिकित्सक समुदाय ने स्पष्ट किया है कि जब तक एसडीएम के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...