एसकेआईटी में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एमएस एक्सेल पर पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न जयपुर, 10 अक्टूबर।

एसकेआईटी में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एमएस एक्सेल पर पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
जयपुर, 10 अक्टूबर।

लोकेंद्र सिंह शेखावत •

स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथान (एसकेआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 6 से 10 अक्टूबर तक “एमएस एक्सेल : बिगिनर से एडवांस स्तर” पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के 40 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सॉफ्टवेयर उपकरणों के प्रयोग में दक्ष बनाना था। इसमें प्रतिभागियों को डेटा हैंडलिंग, कंडीशनल फॉर्मेटिंग, ग्राफ प्लॉटिंग, चार्ट्स निर्माण, डेटा एनालिसिस तथा समीकरण अनुकूलन (Equation Optimization) जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं में इन टूल्स का किस प्रकार प्रभावी उपयोग किया जा सकता है — जैसे कि सर्वे डेटा विश्लेषण, प्रोजेक्ट कॉस्टिंग, और रिपोर्टिंग में।

समापन सत्र के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. शर्मा ने छात्रों को सीख को व्यवहारिक परियोजनाओं में लागू करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि “आज के इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए डेटा एनालिसिस और डिजिटल टूल्स की समझ आवश्यक है।” वहीं, प्रो. डी.के. शर्मा ने छात्रों को तकनीकी प्रगति के साथ अद्यतन रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन डॉ. पूजा जैन एवं डॉ. जे.के. व्यास द्वारा किया गया। पाँच दिवसीय कार्यशाला के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

संस्थान प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को उद्योग के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...