एसकेआईटी में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, सितार वादक शाकिर खान ने बाँधा समां

एसकेआईटी में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, सितार वादक शाकिर खान ने बाँधा समां

रिपोर्ट लोकेंद्र सिंह शेखावत
━━━━━━━━━━━━━━━━━━

जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोथान संस्थान (एसकेआईटी) में गुरुवार की शाम भारतीय शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से गूँज उठी। स्पिक मैके के बैनर तले आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक उस्ताद शाकिर खान ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति में शुरू हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का वातावरण शुरू से ही आध्यात्मिकता और सुरों की शुद्धता से भर गया।

संगत कर रहे कलाकारों ने प्रस्तुति को बनाया अविस्मरणीय

शाकिर खान के साथ तबले पर रूषिकेश जगताप और तानपुरे पर नंदिता आचार्य ने संगत की।
सितार की महीन तानों, तबले की गतिशील लय और तानपुरे के स्थिर स्वर ने मिलकर एतावा घराने की परंपरा को जीवंत कर दिया। तीनों कलाकारों का सामंजस्य इतना उत्कृष्ट था कि सभागार कई बार तालियों से गूंज उठा।

दर्शक भाव-विभोर, छात्रों ने कहा— दुर्लभ अनुभव

प्रस्तुति की गहराई और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर दिखाई दिए। छात्रों और संकाय सदस्यों ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए न केवल प्रेरणादायी, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की वास्तविक दुनिया को समझने का दुर्लभ अवसर भी था।

सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन कलाकारों के अभिनंदन समारोह के साथ हुआ। एसकेआईटी प्रशासन ने स्मृति चिह्न भेंट कर कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
यह सुरमयी संध्या भारतीय सांस्कृतिक विरासत का सजीव उत्सव बनकर सदैव याद रखी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...