एसकेआईटी में भू-तकनीकी परीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
जयपुर, 11 सितम्बर 2025। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स।
स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथन (एसकेआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में “प्रयोगशाला और क्षेत्र में उन्नत भू-तकनीकी परीक्षण” विषय पर पांच दिवसीय छात्र कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 01 से 05 अप्रैल, 2025 तक तृतीय वर्ष के बी.टेक. विद्यार्थियों के लिए हुई।
समन्वयक डॉ. भारती एम. और डॉ. पूजा गुप्ता ने छात्रों को प्रयोगशाला एवं फील्ड टेस्टिंग की गहन जानकारी दी। टेक्सेल कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्रा. लि. के डॉ. रोहित यादव ने साइट विज़िट के दौरान 2बी+जी+17 संरचना और शियर दीवारों से जुड़ी तकनीकी बारीकियाँ साझा कीं।
विभागाध्यक्ष प्रो. डी.के. शर्मा और प्रो. बी.एल. शर्मा ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शैक्षणिक शिक्षा के साथ उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक समझ भी विकसित करती हैं।
समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और फीडबैक भी लिया गया।