एसकेआईटी जयपुर में आइडिया पिचिंग एवं मेंटरिंग इवेंट आयोजित

एसकेआईटी जयपुर में आइडिया पिचिंग एवं मेंटरिंग इवेंट आयोजित

विशेषज्ञ पैनल से तीन स्टार्टअप्स को मिली तत्काल ग्रांट, सात स्टार्टअप्स ने किए नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत

जयपुर।

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर के इनक्यूबेशन सेल सृजन के माध्यम से एसकेआईटी इनक्यूबेशन सेंटर में एक दिवसीय आइडिया पिचिंग एवं मेंटरिंग इवेंट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सात उभरते हुए स्टार्टअप्स ने उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों के प्रतिष्ठित पैनल के समक्ष अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्रस्तुतिकरण के दौरान तीन स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ पैनल द्वारा तत्काल ग्रांट प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही निवेश करने की घोषणा ने इन स्टार्टअप्स के विचारों की व्यावसायिक संभावनाओं और उनके भविष्य में सफल होने की क्षमता पर विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया। वहीं, अन्य स्टार्टअप्स को भी विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप, मार्गदर्शन और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया गया।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने पर जोर

कार्यक्रम की शुरुआत एसकेआईटी इनक्यूबेशन सेल के अध्यक्ष प्रो. मुकेश अरोड़ा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विशेषज्ञ पैनल का स्वागत करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सृजन इनक्यूबेशन सेल का उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों को अपने विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

विशेषज्ञ पैनल ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टार्टअप आइडिया पिचिंग और मेंटरिंग राउंड रहा, जिसमें उद्यमियों को उद्योग विशेषज्ञों से रचनात्मक सुझाव, रणनीतिक मार्गदर्शन और व्यावसायिक सलाह प्राप्त हुई। विशेषज्ञ पैनल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवर शामिल रहे, जिन्होंने स्टार्टअप्स के बिजनेस मॉडल, बाजार संभावनाओं और विस्तार रणनीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सात स्टार्टअप्स ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण विचार

इस अवसर पर जिन सात स्टार्टअप्स ने अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत किए, उनमें ग्रीनप्लोर, टूडलर्स, यथार्थ लैब्स, लर्नकिन्स, यज्ञ युवा, पाकावूड और अमृतगौ बायो वर्क्स शामिल रहे। इन स्टार्टअप्स को उनके विचारों और प्रस्तुतिकरण के आधार पर एक लाख रुपये की स्पॉट फंडिंग भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

नवाचार और उद्यमशीलता को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम का समापन इनक्यूबेशन सेल के संयोजक अजय धनोपिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागी स्टार्टअप्स और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

गौरतलब है कि सृजन, एसकेआईटी जयपुर का इनक्यूबेशन सेल है, जो नियमित रूप से मेंटरशिप सत्रों, कार्यशालाओं और पिचिंग कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवा पेशेवरों के बीच इनोवेशन और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहा है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...