एसकेआईटी ग्रामोथान क्लब ने जगतपुरा विद्यालय में करवाई रचनात्मक कौशल कार्यशाला

एसकेआईटी ग्रामोथान क्लब ने जगतपुरा विद्यालय में करवाई रचनात्मक कौशल कार्यशाला

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025

जयपुर। एस.के.आई.टी. ग्रामोथान क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय विद्यालय, जगतपुरा में एक प्रेरणादायक कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने समूहों में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कला कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि से हुई, जिसमें छात्रों ने पुराने कागज और सामग्री से पेन स्टैंड, पेपर बैग्स और छोटे कूड़ेदान जैसी उपयोगी वस्तुएं बनाईं। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात “टैलेंट हंट” का आयोजन हुआ, जहां प्रतिभागी छात्रों ने गायन, नृत्य, चित्रकला और मिमिक्री जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उनकी सक्रिय भागीदारी और उत्साह के लिए उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उपयोगी बताया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. किरण राठी एवं डॉ. मीनाक्षी नवाल, तथा स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर भव्य अग्रवाल और निखिल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...