एसईकेएमसी इंटक की सांगठनिक बैठक

एसईकेएमसी इंटक की सांगठनिक बैठक

बरौद, बिजारी एवं जामपाली शाखाओं के पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं पर जताई चिंता, आंदोलन का लिया निर्णय

घरघोड़ा, 13 सितम्बर। गणपत चौहान, ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़। टेलीग्राफ टाइम्स।
इंटक से संबंधित साउथ ईस्टर्न कोल माइंस कांग्रेस (एसईकेएमसी इंटक) यूनियन की बरौद, बिजारी एवं जामपाली ओसीएम शाखा कमेटी के शीर्ष पदाधिकारियों की प्रथम संयुक्त समन्वय बैठक शुक्रवार देर शाम बरौद कॉलोनी स्थित एसईकेएमसी इंटक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के बरौद उपक्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता व्ही. के. एस. ठाकुर एवं शेख फाजिल ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

बैठक को एसईकेएमसी इंटक रायगढ़ क्षेत्रीय महामंत्री मुकेश कुमार मंडल, उप महामंत्री दलगंजन बेहरा, उप महामंत्री सह एरिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य संतोष कुमार लहरे, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य बलभद्र सिंह कंवर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के. के. श्रीवास, जामपाली ओसीएम शाखा सचिव रविकांत मनहर, बिजारी ओसीएम शाखा अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव दिनेश साहू, बरौद कमेटी के रामेश्वर सिंह ठाकुर एवं किशुन प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों, श्रमिक कल्याण योजनाओं की स्थिति और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। देर रात तक चली इस बैठक में आंदोलन पर उतरने का सामूहिक निर्णय लिया गया।

“सत्य और सेवा की राह, पर अन्याय सहन नहीं”

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उप महामंत्री दलगंजन बेहरा ने कहा कि “इंटक सत्य, अहिंसा, सेवा और समर्पण पर विश्वास रखती है, किन्तु यदि हमारे साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया तो संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।”

इंटक नेता दल्लू बेहरा ने कहा कि आने वाले दिनों में एसईकेएमसी इंटक की ओर से मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर बरौद, बिजारी एवं जामपाली शाखा कमेटी की ओर से संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा।

आंदोलन की रूपरेखा जल्द

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मजदूरों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए जल्द ही शाखा स्तर पर अलग-अलग बैठकें कर रणनीति तय की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...