एसआईआर के तहत घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ — जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया घाटोल विधानसभा में औचक निरीक्षण

एसआईआर के तहत घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ — जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया घाटोल विधानसभा में औचक निरीक्षण

सुनील शर्मा •

05 नवम्बर 2025,
बांसवाड़ा, 5 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में घर-घर सर्वे कार्य की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को घाटोल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

कलक्टर ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से परिगणना प्रपत्र वितरण, प्रपत्र भरने और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को अभियान के प्रति जागरूक करें और नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं। इसलिए चुनाव प्रक्रिया के प्रति जनजागरण गतिविधियां लगातार चलती रहनी चाहिए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी घाटोल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...