एसआईआर और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर हुई अहम चर्चा
│लोकेंद्र सिंह शेखावत
जयपुर। मालवीय नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हितेष आडवाणी ने मंगलवार को कांग्रेस सह प्रभारी राजस्थान पूनम पासवान एवं मालवीय नगर प्रभारी हेमंत यादव से खासा कोठी में मुलाकात की।
│मुलाकात के दौरान आडवाणी ने पासवान को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामलों की गंभीर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि—
- कागज़ों में कमी,
- घर पर नहीं मिलने,
- और फॉर्म नहीं भरने का हवाला देकर
कई कांग्रेस मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं।
आडवाणी ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस जन इस मामले पर निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों से शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटे।
│मुलाकात में आडवाणी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को इस रैली से जोड़ा जा रहा है और इसके लिए लगातार बैठकें एवं रणनीति निर्माण किया जा रहा है।│कांग्रेस सह प्रभारी पूनम पासवान ने पूरी स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं पर पार्टी स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आडवाणी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि संगठन पूरी तत्परता के साथ जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में जुटा है।